फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Monitoring of cleanliness in gram panchayats will be done through app

एप से होगी ग्राम पंचायतों में सफाई की निगरानी

Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Monitoring of cleanliness in gram panchayats will be done through app
सहारनपुर। ग्राम पंचायतों में होने वाली सफाई की निगरानी अब एप के जरिए की जाएगी। जिले की ग्राम पंचायतों के लिए तैयार होने वाले एप से सफाई कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों को भी जोड़ा जाएगा, जिसमें रोजाना सफाई व्यवस्था की फोटो व वीडियो संबंधित कर्मचारियों को डालने होंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तीसरे चरण में जनपद के 11 ब्लॉक की 884 ग्राम पंचायतों में रोजाना होने वाली सफाई की निगरानी के लिए शासन की ओर से एप तैयार कराया जा रहा है। जल्द यह एप शुरू हो जाएगा। इस एप में प्रत्येक 11 ब्लॉक स्तर और उस क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के पंचायत राज विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों और सफाई कर्मचारी को जोड़ा जाएगा। इस एप में प्रत्येक ग्राम पंचायत में पांच से दस ग्रामीणों को भी शामिल किया जाएगा, जो सफाई व्यवस्था नहीं होने पर शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को रोजाना होने वाली सफाई से संबंधित वीडियो और फोटो एप पर अपलोड करने होंगे, जिनकी निगरानी जिला पंचायत राज अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान
एप शुरू होने के साथ ही ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाने की भी रूपरेखा तैयार की गई है। इसके साथ ही कूड़ा प्रबंधन के भी खास इंतजाम किए जाएंगे। इसके तहत तरल और ठोस कचरे को अलग कर उपयोगी भी बनाया जाएगा। ग्राम पंचायतों में ही कचरे को डिस्पोजल करने के भी प्लांट लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने की भी तैयारी
जिला पंचायत राज विभाग की ओर से शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने की तैयारी की जा रही है। सफाई कर्मचारी घर-घर से कूड़ा उठाएंगे, जिसको बाद में निर्धारित स्थान पर डाला जाएगा।

एप के जरिए सफाई व्यवस्था की निगरानी होगी। जल्द एप शुरू होगा और सभी ग्राम पंचायतों को इससे जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान भी चलेगा।
- आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed