फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Money rained in the market on Dhanteras

धनतेरस पर बाजार में बरसा धन

Fri, 13 Nov 2020 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Money rained in the market on Dhanteras
फव्वारा चौक पर दीपावली पर सजावट के लिये सामान खरीदती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
धनतेरस पर बाजार में बरसा धन
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना काल में धनतेरस को लेकर बाजार में खूब धन वर्षा हुई। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और बर्तनों की जमकर खरीद की गई। अभी शुक्रवार को धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर भी कारोबार में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। हालांकि बीते साल की अपेक्षा इस बार कारोबार कम बताया जा रहा है।
धनतेरस का पूजन त्रयोदशी में किया जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक त्रयोदशी बृहस्पतिवार को शाम से लगी। इस लिहाज से अधिकांश लोग अब शुक्रवार को ही धनतेरस का पूजन करेंगे। इसी के चलते बृहस्पतिवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही, लेकिन धनतेरस के मुहूर्त के हिसाब से माना जा रहा है कि आज खरीदारी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल : 15 करोड़ से ज्यादा के वाहन बिके
शहर में दुपहिया वाहनों के करीब 20 शोरूम हैं, जबकि चार पहिया वाहनों के भी आठ शोरूम हैं। दिल्ली रोड पर बाइक शोरूम के संचालक निपुण जैन ने बताया कि उनके यहां 200 दुपहिया वाहन और 20 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई। देहरादून रोड स्थित बाइक शोरूम संचालक अनुज बागला ने बताया कि उनके यहां 150 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। लिंक रोड स्थित बाइक शोरूम संचालक सतपाल ने बताया कि 145 वाहन बिके। पेपर मिल रोड पर बाइक शोरूम संचालक अनुज आर्य के मुताबिक 82 वाहनों की बिक्री हुई। दिल्ली रोड पर बाइक शोरूम संचालक अजय वर्मा के मुताबिक उनके यहां से 125 दुपहिया वाहन बेचे गए। सभी शोरूमों के आंकड़े पर गौर करें तो करीब 600 से ज्यादा दुपहिया और 130 से ज्यादा चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है, जो करीब 15 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो करोड़ से ज्यादा का बर्तन कारोबार
धनतेरस पर बर्तन खरीदने का अलग ही महत्व है। इसी वजह से बाजार में बर्तनों की दुकानों पर बृहस्पतिवार को जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। शहर में 100 से ज्यादा बर्तन कारोबारी हैं। बर्तन व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री राजीव सिंघल का कहना है कि कारोबार अच्छा हुआ है, लेकिन बीते साल से 50 प्रतिशत गिरावट है। बीते साल पूरे जिले में चार से पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
15 करोड़ से ज्यादा ज्वेलरी कारोबार
शहर सराफा में 350 ज्वेलर्स हैं, जबकि कोर्ट रोड सिविल लाइन, खलासी लाइन, हकीकतनगर को मिलाकर करीब 50 ज्वेलर्स और हैं। सोने और चांदी के सिक्कों के अलावा अन्य ज्वेलरी की खरीद ग्राहकों ने की। अनुमान के तौर पर करीब 15 करोड़ रुपये का ज्वेलरी का कारोबार हुआ।
कोर्ट रोड स्थित शोरूम के संचालक गौतम शंकर सिंघल का कहना है कि कारोबार अच्छा हुआ है। धनतेरस अलग-अलग दिन का होने से भ्रम भी रहा। शुक्रवार को कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।

कोर्ट रोड पर ही राघव ज्वेलर्स के संचालक अजय शंकर सिंघल का कहना है कि कोरोना काल में खरीद क्षमता घटने के बावजूद कारोबार अच्छा है। वहीं, शहर सराफा पंचायत रजिस्टर्ड के प्रधान सराफ संजीव जैन ने बताया कि कोरोना काल की वजह से कारोबार उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ है।

फव्वारा चौक पर दीपावली पर सजावट के लिये सामान खरीदती महिलाएं

फव्वारा चौक पर दीपावली पर सजावट के लिये सामान खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

नये बाजार में धनतेरस पर बर्तन खरीदती महिलाएं

नये बाजार में धनतेरस पर बर्तन खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

नये बाजार में धनतेरस पर बर्तन खरीदती महिलाएं

नये बाजार में धनतेरस पर बर्तन खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

नये बाजार में धनतेरस पर बर्तन खरीदती महिलाएं

नये बाजार में धनतेरस पर बर्तन खरीदती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

नेहरू मार्केट में दीपावली के लिये कपड़ो की खरीदारी खरीदारी करती महिलाएं

नेहरू मार्केट में दीपावली के लिये कपड़ो की खरीदारी खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

राजकीय मैदान पर पटाखे खरीदतें लोग

राजकीय मैदान पर पटाखे खरीदतें लोग- फोटो : SAHARANPUR

पाश्वनाथ प्लाजा पर धनतेरस सोने की खरीदारी करती महिलाएं

पाश्वनाथ प्लाजा पर धनतेरस सोने की खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पर धनतेरस सोने की खरीदारी करती महिलाएं

कोर्ट रोड पर धनतेरस सोने की खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पर धनतेरस सोने की खरीदारी करती महिलाएं

कोर्ट रोड पर धनतेरस सोने की खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed