{"_id":"59e650034f1c1bee688b6399","slug":"money-on-the-market-at-dhanteras-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर बाजार में बरसा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर बाजार में बरसा धन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में ज्वैलरी की खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में धनतेरस पर बाजार में जमकर खरीदारी हुई। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। सभी प्रमुख बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, बर्तन और टू व फोर व्हीलर वाहन खरीदने को ग्राहकों की भीड़ रही।
महानगर में सराफा बाजार, नया बाजार, मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार, कक्कड़ गंज बाजार, प्रताप मार्केट, अंबाला रोड, कोर्ट रोड आदि बाजारों में पूरे दिन रौनक रही और अच्छी सेल होने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए।
लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और वाहनों की खरीदारी की। इसके अलावा दीपावली पर होने वाले पूजन की सामग्री की दुकानों पर भी पूरे दिन भीड़ रही। लोगों ने मिट्टी से बने दीपक बेहद पसंद किए।
विज्ञापन
साथ ही श्री लक्ष्मी-गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की और गिफ्ट आइटम में क्राकरी की जमकर खरीदारी हुई। चांदी के लक्ष्मी गणेश और सिक्के भी लोगों ने खूब खरीदे। मिठाइयों की अपेक्षा लोगों ने चॉकलेट पैक, नमकीन पैक, बिस्कुट पैक और पेय पदार्थ पैक को ज्यादा पसंद किया। बाजारों में भीड़ के चलते जाम के हालत बने रहे।