{"_id":"5f6e41c28ebc3e9bf623640d","slug":"molesters-and-sexual-offenders-will-get-tough-lessons-saharanpur-news-mrt502979816","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ और यौन अपराध करने वालों को कड़ा सबक मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ और यौन अपराध करने वालों को कड़ा सबक मिलेगा
विज्ञापन
- ऐसे आरोपियों के पोस्टर लगाने वाले फैसले को महिलाओं ने सराहा
- महिलाएं बोलीं, अभिभावक भी अपने बच्चों पर अधिक नजर रखेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। महिलाओं, युवतियों, किशोरियों और बच्चियों से छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और यौन अपराध करने वालों के चौराहों पर पोस्टर लगाने के निर्णय को महिलाओं ने सराहा है। उन्होंने कहा कि यह योगी सरकार का अच्छा निर्णय है। इससे अपराधियों को कड़ा सबक मिलेगा। अभिभावक भी बच्चों की गतिविधियों पर अधिक नजर रखेंगे। महिलाओं का कहना है कि अब तो अपराधी ऐसे कृत्य करने के साथ बेखौफ होकर घटनाओं की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। सरकार के निर्णय से ऐसे मामलों में भी कमी आने की उम्मीद हैं।
------
ऐेसे अपराध करने से पहले सोचेंगे
- महिला अधिवक्ता परवीन कहती हैं कि छेड़छाड़ या अन्य तरह के यौन अपराध करने वालों के पोस्टर लगेंगे तो बाकी लोग ऐसा करने से पहले कई बार सोचेंगे। इसलिए निर्णय सराहनीय है।
-----
अपराधियों के चेहरे बेनकाब होंगे
- महिला अधिवक्ता जरीन कहती हैं कि छेड़छाड़ या दुष्कर्म के मामलों में ज्यादातर आरोपी यह दबाव बनाने की कोशिश करते हैं कि केस वापस ले लिया जाए या मामला सबके सामने न आए, लेकिन सरकार के निर्णय से अपराधियों के चेहरे बेनकाब होंगे।
विज्ञापन
-----
कानूनी सजा से अधिक असर पड़ेेगा
- माधव नगर निवासी अध्यापिका अंजना कहती हैं कि ऐसे आरोपियों को कानूनी तौर पर तो सजा मिलती है, लेकिन पोस्टर लगाने का कानूनी सजा से भी अधिक असर पड़ेगा।
----
महिलाओं को हिम्मत मिलेगी, मनचलों को सबक
- शारदानगर मित्र मंडल की संयोजिका सोनिया कहती हैं कि इससे महिलाओं को काफी हिम्मत मिलेगी और उन्हें मनचलों को कड़ा सबक। चेहरे सार्वजनिक होने के डर से अपराधी ऐसे कृत्य से बचने का प्रयास करेंगे।
---------
रोजाना आते हैं पांच से सात मामले
- पुलिस थानों और कोर्ट को मिलाकर जिले में किशोरी, युवती या महिला से दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म और छेड़छाड़ से जुड़े पांच से सात मामले रोजाना सामने आते हैं। इस तरह महीने में ऐसे प्रकरण 100 से ऊपर तक पहुंच जाते हैं। इनमें अधिकतर आरोपी या तो पीड़िताओं के परिचित होते हैं या फिर परिवार या रिश्तेदार के लोग।
--------
सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुके वीडियो
- पिछले दो माह के अंदर ही थाना सदर, देहात कोतवाली और थाना देवबंद क्षेत्र में ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जब किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनके वीडियो तक सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। इनमें कुछ आरोपी तो किशोर और सहपाठी ही थे। सोशल मीडिया पर ऐसे कृत्य को वायरल करने के मामले इन दिनों तेजी से बढ़े हैं।
------------
सरकार के निर्देश के अनुरूप होगी कार्रवाई : एसएसपी
- एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि इस तरह के मामलों में सरकार के निर्देश के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ऐसे कृत्य करने वाले आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा और उसके अनुरूप ही आगे की कार्रवाई होगी।