फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mohammad Arif raped a woman by posing as Mohit Sharma

Saharanpur News: मोहम्मद आरिफ ने मोहित शर्मा बन महिला से किया दुष्कर्म

Thu, 01 Aug 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Aug 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Arif raped a woman by posing as Mohit Sharma
सहारनपुर। महिला ने आरोप लगाया है कि मोहन नगर के मोहम्मद आरिफ खान ने मोहित शर्मा बनकर उसे फंसाया और दुष्कर्म किया। एसएसपी के आदेश पर कुतुबशेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक कॉलोनी की रहने वाली है, जबकि युवक गाजियाबाद के मोहननगर का है। महिला का ससुराल वालों से विवाद चल रहा है, जिसके चलते पति से अलग रहती है। महिला ने बताया कि मई 2022 में मोहित शर्मा नाम से एक युवक का फोन आया था। उसने नौकरी दिलाने की बात कहीं थी। इसके बाद उसने गाजियाबाद बुलाकर आधार कार्ड और उसकी फोटो ली। झांसा दिया कि वह एक बड़ी कंपनी में प्रबंधक के पद पर तैनात है। इसके बाद युवक ने महिला को उसका पीए बनकर काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सैलरी 20 हजार रुपये मिलेगी। इसके लिए महिला ने हामी भर ली और काम करने लगी। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक के दोस्त ने महिला के फोटो व वीडियो भी बनाई। अब महिला को पता चला कि जिस युवक के साथ वह रह रही थी कि वह मोहित शर्मा नहीं बल्कि मोहम्मद आरिफ खान है। इस मामले में महिला ने थाना कुतुबशेर में तहरीर दी। जिसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक अभी पुलिस पकड़ से दूर है। जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed