फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Modi is busy making India of Baba Saheb's dreams: Ramdas Athawale

बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने में लगे हैं मोदी : रामदास अठावले

Sun, 01 Dec 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Modi is busy making India of Baba Saheb's dreams: Ramdas Athawale
सहारनपुर। सर्किट हाउस रोड स्थित जेजेपुरम में आयोजित दलित सम्मेलन में विचार रखते केंद्रीय रामदा? - फोटो : SAHARANPUR
बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने में लगे हैं मोदी : रामदास अठावले
विज्ञापन

सहारनपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने में लगे हैं। उत्तर प्रदेश में बसपा और सपा का विकल्प आरपीआई है। 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में आरपीआई भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी।
सर्किट हाउस मार्ग स्थित जेजेपुरम में एक सभागार में आयोजित दलित महासम्मेलन में रामदास अठावले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मायावती का हाथी आरपीआई को देखकर भाग रहा है। हमारी पार्टी दलितों सहित सभी वर्गों की हितैषी है। भाजपा भी सभी वर्गों का सम्मान करती है। इसलिए वह भाजपा के साथ सरकार में शामिल हैं। बसपा सुप्रीमो ने सिर्फ दलितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। इसी तरह कांग्रेस और सपा ने भी जनता को धोखा दिया है। कार्यक्रम का संचालन अभिनंदन पाठक ने किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक यशपाल सिंह, आरपीआई के उप्र प्रभारी जवाहलाल, प्रेस प्रवक्ता असगर आलम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राहुल, राजेंद्र प्रसाद, छत्र सिंह धनगर, अनुज शास्त्री, मंजू छिब्बर, लता सहरावत, सलीम सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन

राम मंदिर पर फैसले ने कायम की मिसाल
सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में रामदास अठावले ने कहा कि अयोध्या पर फैसला आने के बाद देशवासियों ने शांति व्यवस्था कायम रखकर पूरी दुनिया में मिसाल पेश की है। केंद्र की भाजपा सरकार किसान हितैषी है। गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है, जो सराहनीय है। पूरी दुनिया में वर्तमान में मंदी है। सिर्फ भारत ही इस समस्या से नहीं जूझ रहा है। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगजनों को दी ट्राई साइकिल और उपकरण
दिल्ली रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रामदास अठावले ने एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल वितरित की। अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजनों का आर्थिक व सामाजिक स्तर ऊंचा रखने के लिए दिव्यांगजन नाम दिया। एडिप योजना के अंतर्गत 85 लाख लागत के उपकरण सौंपे गए हैं, जिनमें 791 ट्राई साइकिल, 80 व्हीलचेयर, 806 बैसाखी, 232 वॉकिंग स्टिक, 31 ब्रेलक्रेन, एक ब्रेलकिट, तीन रोलेटर, 60 बीटीई, 24 एमएस आईडी किट शामिल हैं। इस दौरान आयुष राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, देवबंद विधायक ब्रिजेश सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, सीडीओ प्रणय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed