{"_id":"585045924f1c1bf05c649f84","slug":"modi-emotional-blackmailer-shah-culprit-nasimuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी इमोशनल ब्लैकमेलर, शाह हैं अपराधी : नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी इमोशनल ब्लैकमेलर, शाह हैं अपराधी : नसीमुद्दीन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
सभा में बोलते नसीमुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नोटबंदी जल्दबाजी और बिना तैयारी के लिया गया फैसला है। उन्होंने झूठ की बुनियाद पर बनी केंद्र सरकार को नाकाम करार दिया और कहा कि अपनी नाकामी को छिपाने के लिए नोटबंदी की घोषणा की गई है।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी मंगलवार को बेहट के आनंदबाग में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सिद्दीकी ने मंच से पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए नोटबंदी की। नोटबंदी के बाद से किसान और मजदूर पैसे को तरस रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पाक साफ बनने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपराधी हैं।
विज्ञापन
उनकी जांच चल रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस रिकार्ड में कई मामले दर्ज हैं। कांग्रेस को उन्होंने घोटालेबाजों की जमात बताई। कहा कि सुखोई विमान, बोफोर्स, कामनवेल्थ जैसे बड़े घोटाले कर कांग्रेस ने देश को लूटने का काम किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा का अंदरूनी गठबंधन है। 1967 में मुलायम सिंह यादव पहली बार जनसंघ की मदद से विधायक बने। 1977 में भाजपा की मदद से मंत्री और 1979 में मुख्यमंत्री। मुलायम सिंह की शुरुआत ही भाजपा की मदद से हुई है।
अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट बनाया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल और संचालन लियाकत अली एडवोकेट ने किया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद हाजी मोहम्मद इकबाल ने कहा कि वे पार्टी हाईकमान और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करें।
वेस्ट यूपी प्रभारी एवं एमएलसी अतर सिंह राव, वेस्ट यूपी मुस्लिम भाईचारा कमेटी के प्रभारी अफजल सिद्दीकी, जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम, मंडल कोर्डिनेटर रकम सिंह सैनी, सहारनपुर देहात विधायक जगपाल सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, एमएलसी
महमूद अली, गंगोह विधानसभा क्षेत्र प्रभारी महीपाल सिंह माजरा, नकुड़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौधरी नवीन, देवबंद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी माजिद अली, रिजवान, हाजी अहसान कुरैशी, हंसराज गौतम, रामू चौधरी, अमित जैन, सपन भरतरी, राव लईक, सगीर, मोहम्मद जावेद इकबाल, प्रदीप सैनी, कुलदीप बालियान, मेंहदी हसन मौजूद रहे।