फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Models of Pushkar and Gaurav selected for the exhibition

प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए पुष्कर और गौरव के मॉडल

Fri, 08 Jan 2021 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Models of Pushkar and Gaurav selected for the exhibition
प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए पुष्कर और गौरव के मॉडल
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित गुरुनानक इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र गौरव और पुष्पकर कश्यप के मॉडल को चयनित किया गया। दोनों लोगों के मॉडल जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में रखे जाएंगे।
शुक्रवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य सरदार मोहन सिंह चौहान ने किया। प्रदर्शनी में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें विज्ञान विषय के अलावा गणित एवं सामाजिक विज्ञान सं संबंधित मॉडल भी प्रस्तुत किए गए। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा, एसके कपूर, अवतार सिंह लाम्बा, सुबेग सिंह, विजय कुश, धीरेंद्र सैनी, गुरमिंद्र कौर रहे। निर्णायक मंडल ने कक्षा 11 के छात्र पुष्कर कश्यप द्वारा बनाए समुंद्र पर खेती तथा कक्षा 10 के छात्र गौरव द्वारा बनाए विभिन्न आकृतियों एवं कोणों की माप के मॉडल को जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए चयनित किया। इस दौरान सरदार बलजीत सिंह, जगजीत सिंह, हेम सिंह, मनोज कुमार, मनोज सैनी और नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, इसी विद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर अशोक कुमार त्रिपाठी और स्वास्थ्य विभाग से आए मोहम्मद मुदस्सिर ने तंबाकू से होने बीमारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समाज में फैलती इस बुराई को खत्म करने के लिए सभी को संकल्प लेना होगा। काउंसलर बुसरा अंसारी ने भी विचार रखे। मंच संचालन प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य सरदार मोहन सिंह चौहान ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed