Saharanpur: मोबाइल चोरी हुआ या गुम...खोज निकालेगा सीईआईआर पोर्टल, ऐसे मिलेगा फायदा
अगर आपका मोबाइल गुम या चोरी हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही मोबाइल को ब्लॉक कर सकते हैं।
विस्तार
अगर आपका मोबाइल गुम या चोरी हो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही मोबाइल को ब्लॉक कर सकते हैं। इससे न तो आपका डेटा और फोटो चोरी होगा न ही मोबाइल का गलत इस्तेमाल हो सकेगा। केंद्र सरकार की तरफ से लांच किए गए सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल अब जिले में भी काम करेगा।
बदलते दौर में मोबाइल का चलन तेजी से बढ़ा है। अब हर किसी के हाथ में मोबाइल है। मोबाइल चोरी व गुम होने के मामले बढ़ रहे हैं। इसके लिए मोबाइल सेल का गठन किया गया था। इसके जरिए पिछले महीने 99 मोबाइल बरामद हुए थे।
यह भी पढ़ें: Meerut: पूर्व MLC के मेडिकल कॉलेज में ED का छापा, NCR कॉलेज में खंगाले दस्तावेज, CBI भी कर चुकी है जांच
पुलिस ने इस महीने में 100 से अधिक मोबाइल बरामद करने का दावा किया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने सीईआईआर पोर्टल लांच किया हैं। इसके जरिए मोबाइल को चोरी, गुम होने पर आईएमईआई नंबर के आधार पर तुरंत ब्लॉक किया जा सकता है।
ब्लॉक होने के बाद मोबाइल किसी भी नेटवर्क पर काम नहीं करेगा। मिलने पर आसानी से अन ब्लॉक किया जा सकता है। एक वीडियो भी तैयार किया गया है। साइबर सेल ने सात मिनट चार सेकेंड की वीडियो जारी कर पोर्टल के बारे में जानकारी साझा की है।
सबसे पहले प्ले स्टोर से यूपीकोप एप डाउनलोड करना है। इसमें व्यक्तिगत जानकारी भरें। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके बाद गूगल पर सीईआईआर भरना है। इसमें सबसे पहला ऑप्शन चुनना है। उसके बाद एक के बाद एक जानकारी भरनी है। इसमें सबसे जरूरी तारीख और मोबाइल खोने का समय है।