{"_id":"609c14668ebc3ea6fc3fb09a","slug":"mobile-phone-blew-from-a-car-parked-at-a-petrol-pump-saharanpur-news-mrt5380270172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर खड़ी कार से मोबाइल फोन उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर खड़ी कार से मोबाइल फोन उड़ाया
विज्ञापन
आइटीआइ संचालक की जेब से महिलाओं ने साफ किए 20 हजार रुपये
सहारनपुर। अंबाला रोड पर एक पेट्रोल पंप पर कार से मोबाइल फोन उड़ा लिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं, बाजोरिया रोड आइटीआइ संचालक की जेब से महिला गिरोह ने 20 हजार की नगदी साफ कर दी।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर कल्पना सिनेमा के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति कार में पेट्रोल डलवाने के लिए आया। सेल्समैन को पेट्रोल डालने की बात कहकर कार स्वामी बाहर आ गया। इसी बीच संतरी और काले रंग की टी-शर्ट पहने वहां घूम रहे युवक ने कार का दूसरा दरवाजा खोलकर मोबाइल फोन उड़ा लिया। और थाना कुतुबशेर की तरफ ही फरार हो गया। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई। सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
वहीं, सैक्टर 99 निवासी किशन चंद जायसवाल बाजोरिया रोड पर कुछ सामान खरीदने आए थे। तभी भीख मांगने वाली महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और पैसे देने की मांग की। इसी बीच इनमें किसी ने महिला ने किशन चंद की जेब से पर्स निकाल लिया जिसमें 20 हजार रुपये की नगदी थी। पता लगते ही उन्होंने लोगों की मदद से महिलाओं की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं पता चल सका। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी और मोबाइल फोन बरामद करेगी।