{"_id":"6480d37f867d015a5200c7a4","slug":"mobile-food-testing-van-found-for-testing-food-items-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-3791-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खाद्य पदार्थों की जांच के लिए मिली मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खाद्य पदार्थों की जांच के लिए मिली मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच के लिए मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन मिली है। शहर से लेकर गांवों तक यह मोबाइल वैन खाद्य पदार्थों की जांच करेगी। कोई भी नागरिक खाद्य और पेय पदार्थों की जांच करवा सकता है, जिसकी रिपोर्ट भी केवल 15 से 20 मिनट में उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए चार खाद्य सुरक्षा अधिकारी मेरठ से प्रशिक्षण लेकर लौट आए हैं।
खाद्य एवं पेय पदार्थों में अक्सर मिलावट का खेल होता है। यही वजह है कि खाद्य विभाग समय-समय पर चेकिंग कर सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजता है। दुकानदारों या उपभोक्ताओं को भी अपनी खाद्य सामग्री या पेय पदार्थों की गुणवत्ता की सटीक जानकारी नहीं रहती है। इसके चलते दिक्कतें आती हैं, लेकिन अब मोबाइल वैन से यह आसानी रहेगी। यह वैन खाद्य तथा पेय पदार्थों की निशुल्क जांच करेगी। मिठाई, बर्फी, पेय पदार्थ आदि तैयार करने वाले दुकानदार अपनी मिठाई वैन पर लाकर जांच करा सकते हैं। उसके बाद दुकानदार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। मोबाइल वैन आधुनिक है, इसके भीतर सैंपल टेस्टिंग मशीन लगी हुई है जो तत्काल खाने पीने के पदार्थों की गुणवत्ता को बताएगी। मेरठ से खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शुक्ला, रणधीर सिंह यादव, अमित सिंह और कुलदीप कुमार प्रशिक्षण लेकर आ गए हैं। साथ ही वैन में एक नई तैनाती भी जल्द होगी।
विभाग को जिले के लिए मोबाइल फूड टेस्टिंग वैन मिली है। वैन विभिन्न स्थानों पर जाकर वैन में मौजूद कर्मी खाद्य पदार्थों की जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट 15 से 20 मिनट में मिलेगी। वैन में खाद्य पदार्थों की जांच होने से काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
ज्ञानपाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग