फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MLC missing from SP hoardings, infighting surfaced again

Saharanpur News: सपा के होर्डिंग से एमएलसी गायब, फिर सामने आई अंतर्कलह

Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
MLC missing from SP hoardings, infighting surfaced again

विज्ञापन
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के नगर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा के होर्डिंग पर एमएलसी शाहनवाज की फोटो नहीं होने से पार्टी की अंतर्कलह फिर सामने आई है। इसे लेकर पार्टी में नई सियासत शुरू हो गई है। कुछ ही दिन पहले भाजपा में भी महानगर अध्यक्ष के बधाई संबंधी होर्डिंग से पूर्व सांसद गायब थे।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी में शीतल विश्नोई गोयल महानगर अध्यक्ष बने हैं। उनके बधाई संबंधी होर्डिंग्स से पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा की फोटो गायब थी, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सियासी गलियारों में रहीं। पार्टी की गुटबाजी पूर्व में खुलकर सामने आ चुकी है। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब समाजवादी पार्टी के ईद उल फितर के बधाई संबंधी होर्डिंग से एमएलसी शाहनवाज की फोटो गायब है। होर्डिंग के माध्यम से बधाई देने वाले सपा के नगर विधान सभा क्षेत्र प्रभारी एवं पार्षद टिंकू अरोड़ा ने खुलकर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि एमएलसी शाहनवाज काफी समय से पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं। दो बार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहारनपुर आ चुके हैं। उनमें भी शाहनवाज नजर नहीं आए। यही वजह रही कि उनके होर्डिंग पर उनका फोटो नहीं है। उधर, एमएलसी शाहनवाज की बात करें तो वह इमरान मसूद के सांसद बनने के दिन से उनके साथ हैं। अनेक सामाजिक कार्यक्रमों में दोनों को एक साथ देखा गया है। समाजवादी पार्टी में अंतर्कलह ही इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed