फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MLC Election: Ballot will be of different color for teacher and graduate

एमएलसी चुनाव : शिक्षक और स्नातक के लिए अलग रंग का होगा मतपत्र

Sat, 21 Nov 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
MLC Election: Ballot will be of different color for teacher and graduate
जनमंच में चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी देते अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विधान परिषद सदस्य शिक्षक एवं स्नातक के लिए मतदान को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। प्रशासन की तरफ से शनिवार को पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ, इसमें मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानी सहित तमाम जानकारी दी। बताया गया कि जो शिक्षक मतदाता हैं, वह एमएलसी शिक्षक और स्नातक दोनों के लिए मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जनमंच प्रेक्षागृह में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार और एडीएम (प्रशासन) एसबी सिंह की मौजूदगी में प्रशिक्षण हुआ। जेवी जैन कॉलेज से डॉ. मनु गुप्ता, विकास बारी, अनुज श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बताया स्नातक और शिक्षक एमएलसी के लिए अलग अलग रंग का बैलेट होगा। स्नातक के लिए सफेद और शिक्षक के लिए बैलेट पिंक रंग का बैलेट पत्र होगा। मतदाताओं को केंद्र पर ही बैंगनी रंग का स्कैच पेन मिलेगा, इससे मतपत्र पर वोटिंग की जाएगी। मतदाता एक से अधिक प्रत्याशियों को अपनी पसंद के अनुसार नंबरिंग भी कर सकेंगे, लेकिन एक ही नंबर दो प्रत्याशियों को नहीं दिया जाएगा। यदि कोई मतदाता ऐसा करेगा तो संबंधित मत निरस्त हो जाएगा। पीठासीन और मतदान अधिकारियों को बताया मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले मतदान सामग्री का ठीक से मिलान कर लें। मतपत्र, मतपेटी सहित तमाम सामग्री प्राप्त करने के बाद ही मतदान केंद्र पर पहुंचना है।
विज्ञापन

यह अधिकारी रहे अनुपस्थित
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी शमीम अख्तर, रबिश चंद्र, डॉ. यशवीर सिंह, विपुल सिंघल, अजय कुमार अनुपस्थित रहे। वहीं, प्रथम मतदान अधिकारी शीशराम, कुुमुद चौधरी और द्वितीय मतदान अधिकारी गणेश देव मौर्य, निखिल शर्मा, मोहित, अंकुर कुमार, राज कुमार और रविंद्र सिंह अनुपस्थित रहे। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

जनमंच में चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते अधिकारी

जनमंच में चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते कर्मचारी

जनमंच में चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed