{"_id":"c735fc06a01be168ae469eca46dcbe10","slug":"mlc-election-a-vote-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव ः वोटिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव ः वोटिंग आज
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद की मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीट के लिए मतदान बृहस्पतिवार को होगा। जनपद में कुल दस मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जो मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहेगा।
एमएलसी चुनाव के लिए पूरे परिक्षेत्र में कुल 22 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सहारनपुर जनपद के दस, मुजफ्फरनगर के सात और शामली के पांच केंद्र शामिल हैं।
पूरे परिक्षेत्र में कुल 4521 मतदाता हैं, जिनमें से सहारनपुर में 2089, मुजफ्फरनगर में 1606 और शामली में 827 मतदाता शामिल हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय से जनपद के सभी दस केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
शहर से सटे पुवांरका और बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र के मतदाता नगर निगम में बने मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे। इनके अलावा बाकी सभी नौ खंड विकास कार्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां कमरा नंबर एक में वोटिंग होगी।
वोटिंग सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी, जो बैलेट पेपर के माध्यम से होगी। बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम और फोटो प्रकाशित होगी। मतदाता अपनी इच्छा के अनुरूप किसी भी प्रत्याशी के नाम के सामने पेन से वन, टू थ्री आदि लिखकर वोट डाल सकेगा।
मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर भारी मात्रा में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहेगा। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए एक-एक स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया है, जो मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे।
इनके अलावा प्रेक्षक, कमिश्नर एमपी अग्रवाल, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार, एडीएम-ई/उप चुनाव अधिकारी ओपी वर्मा समेत अन्य अधिकारी भी चुनाव पर नजर रखेंगे। मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टियां अपनी मतपेटियों को सुरक्षित तरीके से जेवी जैन महाविद्यालय में जमा कराएंगी।
मतदाताओं की होगी डबल तलाशी ः सहारनपुर। मतदान के दौरान कोई भी मतदाता मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल, लिखित या प्रिंटेंड कागज अथवा कोरा कागज और पेन आदि नहीं ले जा सकेगा।
एडीएम-ई/उप निर्वाचन अधिकारी ओपी वर्मा ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो कर्मचारी तैनात रहेंगे, जिनमें एक महिला और दूसरा पुरुष होगा। महिला केवल महिला मतदाताओं की तलाशी लेगी और पुरुष कर्मचारी पुरुष मतदाताओं की तलाशी लेगा। मतदान के बाद फिरतलाशी ली जाएगी।
छह को होगी मतगणना
एमएलसी चुनाव का परिणाम छह मार्च को आएगा। दरअसल, मतदान के बाद सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की मतपेटियां भी यहां जेवी जैन डिग्री कॉलेज में जमा होंगी। छह मार्च की सुबह सुबह आठ बजे से मतगणना होगी, जो समाप्ति तक चलेगी। इसी दिन विजेता की घोषणा कर दी जाएगी।
पर्यवेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण ः बेहट। विधान परिषद सदस्य के चुनाव के मद्देनजर बुधवार को पपर्यवेक्षक संदीप यादव स्थानीय पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों की टीम के साथ पहले ब्लॉक मुजफ्फराबाद मतदान केंद्रों पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने एसडीएम से जानकारी ली और निर्देश दिए कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
ये हैं प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम पार्टी
महमूद अली बसपा
गौरव जैन सपा
एसएस वर्मा भाजपा
सुशील कुमार निर्दलीय
कल्याण सिंह निर्दलीय
मोहम्मद आरिफ निर्दलीय
अधिकारी कहिन
चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। चुनाव की सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। यदि किसी ने मतदान में बाधा उत्पन्न करने या शांति भंग करने का प्रयास किया तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
- पवन कुमार, डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी।