फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MLAs met the Chief Minister and raised various issues

Saharanpur News: मुख्यमंत्री से मिले विधायक विभिन्न मामले उठाए

Thu, 28 Nov 2024 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
MLAs met the Chief Minister and raised various issues
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कई मांगों को पूरा किए जाने का अनुरोध किया। विधायक ने सरसावा एयरपोर्ट से लखनऊ, मुंबई, सूरत, वाराणसी, अयोध्या के लिए फ्लाइट संचालन की मांग उठाई है।
विज्ञापन

लखनऊ में मुलाकात के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री के बताया कि शहर के बीचो-बीच से ढमोला नदी निकलती है। नदी के किनारों पर मिट्टी कटाव के कारण कई मोहल्लाें में बरसात में मकानों में जलभराव हो जाता है। नदी के किनारे पेचिंग कार्य को लेकर मंडलायुक्त और नगरायुक्त को पत्र दिया गया है। इसके लिए शीघ्र बजट जारी किया जाए। विधायक ने सहारनपुर में बस अड्डा निर्माण हेतु धनराशि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने विधायक द्वारा रखी गई मांगाें के निस्तारण का आश्वासन दिया। विधायक ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव, सिंचाई विभाग के सचिव से मुलाकात कर नगर की समस्याएं बताई। मंत्री और अधिकारियों ने जल्द कार्यों को पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed