फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   MLA inaugurated the operation of roadways passenger bus

विधायक ने किया रोडवेज यात्री बस के संचालन का शुभारंभ

Fri, 27 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated the operation of roadways passenger bus
रोडवेज यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक - फोटो : SAHARANPUR
विधायक ने किया रोडवेज यात्री बस के संचालन का शुभारंभ
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सहारनपुर से पहांसु, चेहड़ी, नैनखेड़ा, नवादा भजडु, पिलखनी, घाटहेड़ा, मुंडीखेड़ी, शेरपुर गुर्जर, फतेहपुर गुर्जर, धारकी, मदनुकी, पिलखनी, चकवाली से बड़गांव तक मार्ग पर रोडवेज यात्री बस का संचालन शुरू हो गया।

शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने हरी झंडी दिखा कर इस रूट पर पहली बस को रवाना किया। यह बस बड़गांव से सहारनपुर के सुबह सात बजे चलेगी और सहारनपुर से बड़गांव के लिए शाम साढ़े पांच बजे रवाना होगी। इस दौरान बस के दस स्टॉपेज निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए विकास योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है। सभी की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है। इस मार्ग पर यात्री बस चलने से 15 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को इस बस सेवा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक देवेंद्र निम व अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद पुत्र सनी देव चौधरी ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीपी सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद पवार, मंडल अध्यक्ष किशोर माजरा, नकुल प्रधान चकवाली, शीशपाल चौधरी, राजकुमार प्रधान, ब्रह्मपाल चौधरी, गुर्जर महासभा के प्रदेश महासचिव सुशील चौधरी, सहारनपुर जिला अध्यक्ष नीरज खतौली, अजय खटाना, संजय खटाना व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार और सहायक क्षेत्रीय अधिकारी जगदीश सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed