{"_id":"60ae949f8ebc3e00c759d576","slug":"mla-inaugurated-oxygen-plant-saharanpur-news-mrt539873717","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता। क्षेत्रीय विधायक चौ. कीरत सिंह ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बने 50 बेड के कोविड अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। 63 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाला आक्सीजन प्लांट एक सप्ताह में कार्य करना शुरू कर देगा।
इस मौके पर विधायक चौ. कीरत सिंह ने कहा कि अस्पताल में लगने वाला ऑक्सीजन प्लांट नानौता क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार कोरोना संक्रमण से निपटने कि लिए बेहद गंभीर है, जिसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं। देश में कोरोना संक्रमण की दर घटने लगी है। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 अस्पताल का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट से वार्ड तक पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। कोविड 19 अस्पताल के सभी 50 बेडों पर ऑक्सीजन का कनेक्शन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सीएचसी के पास बिजली से चलने वाले 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, पूर्व प्रधान बिजेंद्र त्यागी, आशीष कुमार, कुलवंत राणा खुडाना, चरण सिंह, कुलदीप राणा सहित डॉ राजेन्द्र सिंह नेगी, डॉ. अनिल पंवार, तिरसपाल सिंह, अजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।