{"_id":"652459dd54d77ce0fc0418b4","slug":"mla-distributed-ayushman-cards-to-the-beneficiaries-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-11040-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खड़ंजा निर्माण के फर्जी बिल बनाकर भुगतान का आरोप, जांच बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खड़ंजा निर्माण के फर्जी बिल बनाकर भुगतान का आरोप, जांच बैठी
Tue, 10 Oct 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अध्याना गांव में खड़ंजा निर्माण में फर्जीवाड़ा कर भुगतान लेने का मामला सामने आया है। अध्याना निवासी कपिल त्यागी ने पूरे मामले की शिकायत मंडलायुक्त कार्यालय में की थी, जिसके बाद मंडलायुक्त ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं, जिनसे 10 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
दरअसल, कपिल त्यागी ने तीन अक्तूबर को मंडलायुक्त डॉ. ह्रषिकेश भास्कर यशोद को शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि अध्याना गांव से सीएचसी तक कुछ समय पहले खड़ंजे का निर्माण किया गया था। वह निर्माण कार्य ब्लॉक प्रमुख की निधि से कराया गया था। इसका उद्घाटन जनप्रतिनिधियों ने किया था। आरोप है कि उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के एक अधिकारी ने सांठगांठ कर खड़ंजे निर्माण के फर्जी बिल तैयार किए, जिसमें दर्शाया गया कि यह निर्माण कार्य उनके विभाग की तरफ से कराया गया है। फर्जी बिलों के माध्यम से उसका भुगतान भी ले लिया गया। शिकायतकर्ता ने जो आरोप लगाए हैं वह सही है या फिर गलत मंडलायुक्त के आदेश पर जांच शुरू कर दी गई है।