फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mission power in Navratri will make girls feel empowered

नवरात्रों में मिशन शक्ति कराएगा छात्राओं को शक्ति अहसास

Fri, 16 Oct 2020 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Mission power in Navratri will make girls feel empowered
नवरात्रों में मिशन शक्ति कराएगा छात्राओं को शक्ति अहसास
विज्ञापन

सहारनपुर। नवरात्र में प्रदेश सरकार छात्राओं के लिए मिशन शक्ति के तहत विशेष कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। यह कार्यक्रम शिक्षा और कानूनी जानकारी के साथ घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, महिला हेल्पलाइन आदि से जुड़े रहेंगे। छात्राओं को मां सरस्वती और मां दुर्गा की शक्ति का भी अहसास कराया जाएगा। ताकि बालिकाएं किसी भी समस्या से निपटने का साहस कर सकें।
जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) आदित्य नारायण शर्मा ने बताया कि जनपद के 11 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 1300 छात्राओं के साथ ही परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं को भी इन कार्यक्रमों में शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम 17 से 25 अक्तूबर तक प्रत्येक विकास खंड में होंगे। प्रतिदिन मीना मंच की सक्रिय तीन से 10 बालिकाओं तथा दस अभिभावकों को विद्यालय बुलाकर घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा, छेड़छाड़, सेफ टच और अनसेफ टच, हेल्पलाइन नंबर और उनके प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रमों की निगरानी ब्लॉक एआरपी करेंगे।
विज्ञापन

-------
छात्राओं को सिखाई जाएगी आत्मरक्षा
माध्यमिक शिक्षा विभाग में महिला सुरक्षा के प्रचार के लिए मिशन शक्ति अभियान शुरू कर रहा है। अभियान 17 से 25 अक्तूबर तक चलेगा। छात्राओं के बीच चित्रकला, स्लोगन, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। वेबिनार के माध्यम से शिक्षक और शिक्षिकाओं द्वारा उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
महिला सुरक्षा को साइकिल रैली
महिला सुरक्षा के प्रचार प्रसार के लिए 18 अक्तूबर को साइकिल रैली निकाली जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दूबे ने बताया कि साइकिल रैली प्रात: छह बजे कलक्ट्रेट से शुरू होगी। प्रत्येक विद्यालय से 15-15 छात्राओं को यूनिफॉर्म के साथ रैली में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed