फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mission 2022: Deputy Chief Minister Keshav prasad maurya has gifts given for projects worth 345 crores to Saharanpur

यूपी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सहारनपुर को दी ये बड़ी सौगातें, अब विकास पथ पर दौड़ेगा शहर

Thu, 09 Dec 2021 12:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Dec 2021 12:37 AM IST
सार

डिप्टी सीएम ने बुधवार को सहारनपुर जिले को कई बड़ी सौगातें दीं। अब शहर को 345 करोड़ की परियोजनाओं से विकास के पंख लगेंगे। दौरे से संबंधित और भी कई खास बातें जानिए।

विज्ञापन
Mission 2022: Deputy Chief Minister Keshav prasad maurya has gifts given for projects worth 345 crores to Saharanpur
सहारनपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रशाद मौर्य का दौरा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले वासियों को कई सौगातें दीं हैं। एक तरफ 345 करोड़ की परियोजनाओं से जनपद को विकास के पंख लगेंगे, वहीं कई अन्य कार्यों के होने से भी जिले को फायदा होगा। 

विज्ञापन


बेहट से लेकर मां शाकंभरी देवी तक सड़क चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा। सड़कों, पुलों, पथ प्रकाश व्यवस्था सहित कई कार्य होंगे। इसी तरह उप मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और लोगों की मांग पर कई कार्यों को हरी झंडी दिखाई है। 
विज्ञापन


सावित्री बाई फूले के नाम पर होगा सर्किट हाउस
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सर्किट हाउस के नामकरण की मांग काफी समय से की जा रही थी। इसी को देखते हुए सर्किट हाउस का नाम सावित्री बाई फूले के नाम से कर दिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक माह के अंदर सभी दस्तावेज पूरे कराकर नामकरण के कार्यों को पूरा कराए जाने के निर्देश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bipin Rawat: नहीं रहे सीडीएस बिपिन रावत, खबर सुनते ही गुरु हरवीर शर्मा को लगा गहरा सदमा

कांशीराम मार्ग से जाना जाएगा मार्ग 
उप मुख्यमंत्री ने गागलहेड़ी से उत्तराखंड के भगवानपुर तक की सड़क के चौड़ीकरण के साथ ही कांशीराम के नाम पर किए जाने को भी हरी झंडी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्य को भी संबंधित अधिकारी जल्द पूरा कराएं। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

यह मिली सौगात 
- शहर से पुवांरका में मां शाकंभरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय तक 22 किलोमीटर के मार्ग को 24 करोड़ की लागत से सुंदरीकरण व चौड़ीकरण होगा। 
- बेहट से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक 16 किलोमीटर के मार्ग 23 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण व सुंदरीकरण होगा। 
- फतेहपुर-मुजफ्फराबाद-कलसिया मार्ग के चौड़ीकरण के साथ 40 करोड़ की लागत से नए पुल भी बनाए जाएंगे। 
- गागलहेड़ी से भगवानपुर तक के मार्ग का 13 करोड़ की लागत से कायाकल्प होगा। 
- सहारनपुर-चिलकाना-गंदेवड़ तक 20 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 15 करोड़ की लागत से कार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed