फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Missing youth's body found in drain, accused of murder

लापता युवक का नाले में मिला शव, हत्या का आरोप

Sun, 02 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in drain, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव हबीबगढ़ में लापता युवक का शव नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी और थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव हबीबगढ़ निवासी फारूख (25) पुत्र रमजानी सर्कस में साइकिल चलाने का काम करता था। फारूख के पिता रमजानी ने बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे फारूख घर पर यह कहकर गया था कि वह पैसों का इंतजाम करने जा रहा है। शनिवार को उसे सर्कस में जाना है। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब छह बजे परिजनों को पता चला कि फारूख का शव एक नाले में पड़ा हुआ है। पता लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवाया। सूचना पर थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सुबह सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके पश्चात एसपी सिटी राजेश कुमार भी घटनास्थल पर गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फारूख के पिता रमजानी का आरोप है कि उसके पुत्र के चेहरे पर चोट के निशान भी हैं। रमजानी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ही रहने वाले एक युवक ने रंजिश में उसके पुत्र की हत्या की और शव को नाले में फेंक दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति पता लग पाएगा। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed