फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mishti found safe, tears of happiness spilled in the eyes of family

सकुशल मिली मिष्टी, परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू

Wed, 23 Feb 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mishti found safe, tears of happiness spilled in the eyes of family
बड़गांव थाने में बच्ची को बिस्किट खिलाती पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव दल्हेड़ी से लापता ढाई साल की मिष्टी सकुशल वापस लौट आयी। बच्ची को एक युवक लेकर लौटा। बच्ची के वापस मिलने पर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। पुलिस बच्ची को लेकर आने वाले युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते रविवार की शाम गांव दल्हेड़ी निवासी जयबीर पुत्र सुभा सैनी की ढाई साल की बेटी मिष्टी घर के पास से खेलते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश के बाद बच्ची न मिलने पर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डाग स्क्वॉड की मदद से जंगल में छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस ने अपहरण में मामला दर्ज कर लिया था लगातार बच्ची को तलाश कर रही थी। मंगलवार को दिन में पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने भी ग्रामीणों और पुलिस के साथ बच्ची की तलाश में जंगलों की खाक छानी थी।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम गांव के दूसरे छोर स्थित रामपुर मार्ग पर बच्ची के मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि बच्ची को रामपुर मनिहारान थाने के गांव साढ़ौली निवासी परमजीत लेकर कर आया था। पुलिस परमजीत से भी गहनता से पूछताछ कर रही है। बच्ची के बरामद होने से परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। उधर, सूचना मिलने पर पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर ने भी थाने पहुंचकर मिष्टी को गोद में लेते हुए उसे बिस्कुट खिलाकर खुशी जाहिर की। उधर थाना अध्यक्ष सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि बच्ची की बरामदगी संदिग्ध है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed