{"_id":"5ee7bc188ebc3e430b2555ec","slug":"miscreants-robbed-car-cash-from-couple-saharanpur-news-mrt4866033120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दंपती से कार, नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने दंपती से कार, नकदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने दंपती से कार, नकदी लूटी
नागल (सहारनपुर)। रविवार की रात सिडकी झबरेड़ा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपती से कार, हजारों की नकदी व मोबाइल लूट लिया। बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़कर लूटी गई कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी के बाद बदमाशों की तलाश में रात में ही कांबिंग की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
घटनाक्रम के अनुसार नागल थाना क्षेत्र के गांव लाखनोर निवासी संजय प्रजापति पुत्र किशनपाल रविवार रात करीब साढे़ आठ बजे अपनी पत्नी मुनेश और दो बच्चों के साथ कार से रुड़की से अपने गांव लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह गांव से सरकड़ी के पास शनि मंदिर के पास पहुंचे तो दो बदमाशों ने सड़क के बीच काले रंग की पल्सर बाइक खड़ी कर उनकी ओर तमंचे तान दिए। इस पर वह रुक गए। बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें कार से नीचे उतारा। इसके बाद उनकी कार, 25 हजार की नकदी, मोबाइल लूट कर सिड़की पुलिस चौकी की ओर भाग निकले। बदमाश अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ गए। बदमाशों के जाने के बाद उनकी नजरों से बचे एक मोबाइल से पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक को कब्जे में लेकर लौट आई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया जाएगा। बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि बाइक भी चोरी या लूट की हो सकती है।