फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Miscreants looted 20 lakh and jewelery from house of timber businessman in Saharanpur

Saharanpur: कारोबारी के घर बड़ी वारदात, हथियारों के बल पर लूटपाट, 20 लाख और जेवरात लेकर फरार हुए बदमाश

Tue, 16 Jan 2024 11:36 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Jan 2024 11:36 AM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक कारोबारी के घर पर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर 20 लाख रुपये और जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Miscreants looted 20 lakh and jewelery from house of timber businessman in Saharanpur
पुलिस को घटना की जानकारी देता पीड़ित कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र में पुराना कलसिया रोड पर बदमाशों ने कारोबारी के घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर बदमाश 20 लाख की नगदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। कारोबारी के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। कोतवाली मंडी पुलिस ने मौका-मुआयना किया।

विज्ञापन


बताया गया कि वारदात मंगलवार की सुबह सात बजे हुई। कोतवाली मंडी क्षेत्र कलसिया रोड पर लकड़ी कारोबारी फुरकान परिवार के साथ रहते हैं। फुरकान ने बताया कि मंगलवार की सुबह चार से पांच बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद परिवार के सदस्यों को बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाश घर की अलमारी में रखे 20 लाख रुपये और सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। फुरकान ने बताया कि उसके भाई ने मकान लेने के लिए लोन लिया था। यही रकम उसके घर में रखी थी। पता लगने पर सपा एमएलसी शाहनवाज खान भी पीड़ित के घर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: दोस्त की हत्या: मामूली विवाद और दुश्मनी में बदल गई दोस्ती, गाली देते ही दरांती से काट दिया हिस्ट्रीशीटर का गला

कोतवाली मंडी प्रभारी पीयूष दीक्षित ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: रहस्य बनी CDA अफसर की मौत, आखिर पैदल इतनी दूर कैसे पहुंचे अमित, नहीं खुल रहा राज, इस हाल में मिली थी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed