{"_id":"6029615f8ebc3ee93c6a4e71","slug":"minor-raped-held-hostage-and-beaten-saharanpur-news-mrt525374842","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बंधक बनाकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बंधक बनाकर मारपीट
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। एक नाबालिग लड़की के साथ युवक ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शनिवार तड़के करीब पांच बजे शौच के लिए घर के सामने बने शौचालय में गई थी। आरोप है कि उसी समय पड़ोस के युवक ने बेटी को पकड़ लिया और उसका मुंह दबाकर पास के खेत में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी चुनरी से ही मुंह व हाथ बांधकर मारपीट की। किसी तरह लड़की बंधन मुक्त होकर घर पहुंची और आपबीती सुनाई। जब वह गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों के साथ आरोपी के घर पहुंचे तो युवक के पिता ने उल्टे उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। इस मामले में आरोपी युवक मोहित सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।