{"_id":"60a7fff08ebc3e34f7418fec","slug":"minister-in-charge-consoles-the-family-of-vijay-kashyap-saharanpur-news-mrt539315971","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने दी विजय कश्यप के परिजनों को सांत्वना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने दी विजय कश्यप के परिजनों को सांत्वना
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। यूपी सरकार में मंत्री रहे विजय कश्यप के निधन पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रकाश शाही ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।
शुक्रवार को यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही तीन दिन पूर्व कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले उप्र सरकार के बाढ़ नियंत्रण व राजस्व मंत्री विजय कश्यप के घर परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक विजय कश्यप के छोटे भाई अजय कश्यप से पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करने की बात कहीं। कहा कि दुख की घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। इस दौरान उन्होंने विजय कश्यप की पत्नी और बच्चों को भी सांत्वना प्रदान की। गंगोह विधायक चौ. कीरत सिंह ने कहा कि मंत्री विजय कश्यप जैसा प्रतिभावान व्यक्तित्व बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है। पार्टी के प्रति कर्मठता और निष्ठा उनके अंदर कूट-कूट कर भरी थी।
इस दौरान परिजनों को सांत्वना देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सैनी, जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण पुंडीर, भाजपा नानौता मंडल अध्यक्ष मनोज राणा ठसका, भूमि विकास बैंक नानौता चेयरमैन अजीत राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, नानौता देहात प्रधान अनुराग राणा, मोहर सिंह पुंडीर, खेमचंद कश्यप, नगर पंचायत सभासद सन्नी राणा, खुशीराम कश्यप, बिन्नू चौधरी, अजय सैनी आदि उपस्थित रहे।