फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minimum temperature reached five degrees, cold people

पांच डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान, ठिठुरे लोग

Thu, 17 Dec 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached five degrees, cold people
सहारनपुर में सुबह आठ बजे ठंड में अपने वाहन पर लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मौसम का मिजाज और ठंडा हो गया है। 24 घंटे में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंच गया है। यह सीजन का पहला सबसे कम न्यूनतम तापमान है। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा तथा रविवार को बादल छाये रहने और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि बृहस्पतिवार को 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान का यह स्तर भी ठंड को बढ़ा रहा है। सुबह के समय लोग घरों से बाहर निकलने पर ठिठुरते नजर आए। सर्दी के साथ ही सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा। हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे शीत लहर जैसा प्रभाव नजर आया। हालांकि पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे धूप खिली, लेकिन उससे भी कोई राहत नहीं मिली क्योंकि हवा काफी ठंडी बनी हुई थी। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद हल्की बूंदाबांदी होने और मौसम खुलने के भी आसार हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को धूप खिलने के कारण अगली सुबह घना कोहरा पड़ने का भी अनुमान जताया जा रहा है।

सहारनपुर में सुबह आठ बजे ठंड में अपने वाहन पर लोग

सहारनपुर में सुबह आठ बजे ठंड में अपने वाहन पर लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में धूंप निकलने के बाद भी ठिठरती ठंड में गर्म कपड़ो का सहारा लेते लोग

सहारनपुर में धूंप निकलने के बाद भी ठिठरती ठंड में गर्म कपड़ो का सहारा लेते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में धूंप निकलने के बाद भी ठिठरती ठंड में भी कोरोना वायरस से बेखबर बिना मास्क के कोर्ट रो?

सहारनपुर में धूंप निकलने के बाद भी ठिठरती ठंड में भी कोरोना वायरस से बेखबर बिना मास्क के कोर्ट रो?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में धूंप निकलने के बाद भी ठिठरती ठंड में गर्म कपड़ो का सहारा लेते लोग

सहारनपुर में धूंप निकलने के बाद भी ठिठरती ठंड में गर्म कपड़ो का सहारा लेते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed