फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minimum temperature reached 24 degrees, effect of heat increased

Saharanpur News: न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी का असर बढ़ा

Sun, 12 May 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature reached 24 degrees, effect of heat increased
सहारनपुर। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया है, जिसके चलते गर्मी का असर बढ़ा है। मौसम विभाग ने रविवार को जनपद में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अगले तीन दिन में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन

जनपद के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार रात बेहद हल्की बूंदाबांदी हुई। रात में हल्के बादलों के साथ तेज हवा चल रही थी। शनिवार सुबह हल्के बादल लेकर आई, लेकिन करीब दस बजे तक बादल छट गए। इसके बाद पूर्वाह्न 11 बजे आसमान बादलों से घिर गया। बादलों की आवाजाही के बावजूद तापमान पर इसका कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले शुक्रवार को 24 था, जो शनिवार को भी 24 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान जो शुक्रवार को 36 था, वह शनिवार को बढ़कर 36.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

बीते पांच दिन का तापमान

तिथि-----न्यूनतम---अधिकतम
11 मई----24------36.5
10 मई----24------36
09 मई----23.5----35.5
08 मई----23.5----35.2
07 मई----23.5----38.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed