{"_id":"676da4f7afc998742c0ec854","slug":"minimum-temperature-drops-cold-makes-people-shiver-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-139104-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: न्यूनतम तापमान में गिरावट, सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: न्यूनतम तापमान में गिरावट, सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी
Fri, 27 Dec 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। न्यूनतम तापमान में गिरावट से मौसम और सर्द हो गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जनपद में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।
बृहस्पतिवार की सुबह जनपद के देहात क्षेत्र में कोहरा रहा, लेकिन समय से धूप निकलने के साथ कोहरा छट गया। सुबह के समय सर्दी ने कंपकंपी छुड़ाकर रखी। दोपहर में हवा नहीं चलने और खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाने का काम किया। सूरज छिपने के बाद शाम को फिर से सर्दी का असर महसूस किया गया।
न्यूनतम तापमान जो बुधवार को 9.2 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 09 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान जो बुधवार को 19 डिग्री था वह बढ़कर 21 डिग्री सेलियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बादल छाए रहने और शनिवार को बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। उधर, सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार भी गर्म है। जैकेट, स्वेटर, शॉल आदि गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी हुई है।