फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mini truck collides with power line, driver dies

बिजली लाइन से टकराया मिनी ट्रक, चालक की मौत

Wed, 23 Jun 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mini truck collides with power line, driver dies
नानौता(सहारनपुर)। बाग से आम लादकर ले जाते समय दीनदारपुर-भाबसी मार्ग पर मिनी ट्रक नीचे झूलती विद्युत लाइन से टकरा गया। मिनी ट्रक में करंट उतर गया और टायर में आग लग गई। चालक और हेल्पर ने कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन करंट लगने पर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पौने पांच बजे दिल्ली टेंपो ट्रांसपोर्ट यूनियन न्यू सब्जी मंडी आजादपुर दिल्ली के मिनी ट्रक चालक सुनील (30) पुत्र रामस्वरूप निवासी जिला औरैया तथा हेल्पर वाजिद पुत्र रहीस निवासी कच्चीगढ़ी शामली ने नानौता क्षेत्र के ग्राम भारी दीनदारपुर व भाबसी से बागों से आम लदवाया। इसके बाद दूसरे बाग से भी आम लादने के लिए जा रहे थे। जब वह ग्राम भारी दीनदारपुर के नजदीक राधेश्याम के बाग के करीब पहुंचा तो सड़क पर काफी नीचे लटक रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से मिनी ट्रक का ऊपरी हिस्सा छू गया। इससे मिनी ट्रक के अगले टायर में आग लग गई और वह धमाके के साथ फट गया। चालक सुनील ने मिनी ट्रक रोका और कूदने का प्रयास किया तो वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि हेल्पर वाजिद ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने विद्युत निगम और थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे तक लटके होने के कारण यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के प्रति रोष जताया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर मौत बनकर झूल रही विद्युत लाइनें
सहारनपुर। नानौता क्षेत्र में हुआ हादसा महज बानगी है। जिलेभर में अनेक स्थानों पर विद्युत लाइनें इसी तरह नीचे झूल रही हैं। पहले भी ऐसे हादसे हुए हैं, लेकिन विद्युत निगम अधिकारियों की नींद नहीं खुल पा रही है। यह आलम तब है, जबकि जर्जर और नीचे लटकी विद्युत लाइनों के कारण हादसों में लोगों की जान तक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर लाइनों के कारण हुए हादसे
-- चार दिन पहले ही बड़गांव के नया गांव बडूली में बरात की बस में भी नीचे झूल रही विद्युत लाइन के कारण करंट दौड़ गया था। अफरा तफरी मचने पर बस में सवार बराती जब उतरने लगे तो एक बुजुर्ग और उसका पौत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। बरात की बस हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र से आई थी।
-- तीन दिन पूर्व बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव करौंदी में जर्जर विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। गांव करौंदी के ही पिता पुत्र अपने मवेशियों को चारा खिलाकर जंगल से घर की तरफ लौट रहे थे। विद्युत लाइन की चपेट में आने से 15 मवेशियों की मौत हो गई थी, जिनमें 9 भेड़, 4 बकरी और दो गाय शामिल थीं। इस मामल में बेहट कोतवाली पर तहरीर दी गई थी।

-- एक साल पूर्व बेहट तहसील क्षेत्र के गांव में अपने पशुओं को चारा खिलाने जंगल में गए व्यक्ति की मौत जमीन से तीन फीट ऊंचाई पर झूल रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed