फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mini bypass work is suspended due to land dispute

Saharanpur News: जमीन के विवाद के कारण मिनी बाईपास का काम लटका

Mon, 15 Jul 2024 05:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Mini bypass work is suspended due to land dispute
सहारनपुर। गांव मवींखुर्द में 60 मीटर भूमि के विवाद को लेकर मिनी बाईपास का निर्माण बीते छह महीने से रुका है। भूमि आवास विकास परिषद द्वारा अधिग्रहीत होने के बावजूद एक व्यक्ति सड़क का निर्माण नहीं होने दे रहा है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आवास विकास परिषद अधिकारियों को आधा दर्जन से अधिक पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री राज्य मार्ग-57 से सहारनपुर नागल मार्ग और अन्य मार्गों को जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा आपसी समझौते के आधार पर भूमि खरीदकर 8.90 किलोमीटर लंबाई का मिनी बाईपास बनाया गया है, लेकिन गांव मवीखुर्द में मात्र 60 मीटर लंबाई में सड़क निर्माण का कार्य छह महीने से बाधित है। भूमि आवास विकास परिषद द्वारा 1999 से अधिग्रहित है। दरअसल, 1999 में आवास विकास परिषद ने एसटीपी के लिए उक्त भूमि का अधिग्रहण किया था। 2002 में जिलाधिकारी द्वारा उक्त जमीन अवार्ड भी कर दी गई, लेकिन जमीन के स्वामी ने मुआवजा राशि नहीं ली, जबकि पैसा आज तक एसएलओ ऑफिस में पड़ा है।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त व्यक्ति अब सड़क नहीं बनने दे रहा है। लोक निर्माण विभाग ने उक्त भूमि के बदले में आवास विकास परिषद को बगल में ही अन्य भूमि उपलब्ध करा चुका है। लेकिन विवाद नहीं सुलझने की वजह से मिनी बाईपास के 60 मीटर टुकड़े का कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में राहगीर अपने वाहन बगल के खेतों में से उतारकर ले जा रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग ने अब फिर से आवास विकास परिषद को पत्र लिखकर अधिग्रहीत भूमि उपलब्ध कराने को कहा है, जिससे की मिनी बाईपास का कार्य पूर्ण कराया जा सके। आवास विकास परिषद में कई दिन से अधिशासी अभियंता की तैनाती नहीं होने की वजह से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी बाईपास का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, लेकिन एक व्यक्ति की वजह से 60 मीटर का हिस्सा कच्चा ही पड़ा है। उक्त भूमि आवास विकास परिषद द्वारा 1999 से अधिग्रहित है। ऐसे में आवास विकास परिषद को पत्र लिखे गए हैं। प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि अब बाधा दूर हो जाएगी।
धर्मेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed