फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mini bypass will be completed soon, you will get big relief

जल्द पूरा होगा मिनी बाईपास, मिलेगी बड़ी राहत

Wed, 26 Oct 2022 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Mini bypass will be completed soon, you will get big relief
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के पास दिल्ली रोड से टपरी तक बनाए जा रहे मिनी बाईपास का रुका हुआ निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। यदि सब सही रहा तो आगामी कुछ माह में यह मिनी बाईपास पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। जिस पर वाहनों का संचालन शुरू होने से महानगर में यातायात का भार कम होगा, साथ ही जाम नहीं लगने से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
महानगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए दिल्ली रोड पर दिल्ली-यमनोत्री हाईवे से टपरी तक मिनी बाईपास की योजना कई साल पहले बनाई गई थी। लोक निर्माण विभाग के इस मिनी बाईपास को शासन ने वर्ष 2016 में स्वीकृति दे दी थी। दिल्ली रोड पर चुनहेड़ी से शुरू होकर टपरी तक बनने वाले 9.9 किलोमीटर लंबे इस मिनी बाईपास के निर्माण के लिए 41 करोड़ का बजट भी स्वीकृत किया गया था। इस मार्ग की चौड़ाई 15 मीटर है। इस मिनी बाईपास के बनने से नागल रोड से दिल्ली रोड आने-जाने वाले वाहनों को महानगर में नहीं आना होगा। वो इस मिनी बाईपास से ही बिना महानगर में आए ही आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने तीन साल पहले इस मिनी बाईपास का निर्माण शुरू कराया था। टपरी रेलवे स्टेशन के आगे से शुरू होकर यह मिनी बाईपास 9.225 किलोमीटर तक बन चुका है। ढमोला नदी पर पुल का निर्माण हो गया है। रेल लाइन पर भी अंडरपास बनाया गया है। दिल्ली रोड की साइड तक मिनी बाईपास बन गया है। बादशाहपुर, मवीखुर्द और चुनहेड़ी गाड़ा में भूमि अधिग्रहण का मामला फंसने के कारण मिनी बाईपास का निर्माण कार्य करीब डेढ़ साल से रुका हुआ था। जिस कारण करीब 700 मीटर लंबी सड़क का निर्माण नहीं हो सका था। अब इस भूमि का मामला सुलझने के कारण जल्द इस मिनी बाईपास का निर्माण कार्य फिर से शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
जाम से मिलेगी मुक्ति, रिंग रोड का काम करेगा
सहारनपुर। मिनी बाईपास के बनने से महानगर में वाहन का भार कम होगा और लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी, साथ ही यह मिनी बाईपास नागल रोड के अलावा, मल्हीपुर मार्ग, बड़गांव रोड को भी जोड़ कर रिंग रोड का काम भी करेगा। यह मिनी बाईपास दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर चुनहेड़ी से लेकर देवला तक बनाए जा रहे 19 किलोमीटर लंबे सहारनपुर बाईपास से जुड़ेगा।

----------
वर्जन
- मिनी बाईपास पर मल्हीपुर रोड से दिल्ली रोड की ओर भूमि अधिग्रहण को लेकर कार्य रुका था। अब जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर ने भूमि की पैमाइश करा दी है। जल्द इस पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। आगामी कुछ माह में सड़क निर्माण कार्य पूरा कर मिनी बाईपास पर वाहनों का संचालन शुरू कराया जाएगा।
- प्रेम सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed