फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mini bank branch manager defrauds Rs 100 crore, flees with family

Saharanpur News: मिनी बैंक शाखा संचालक ने की करोड़ों की ठगी, परिवार सहित भागा

Wed, 22 Oct 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mini bank branch manager defrauds Rs 100 crore, flees with family
मिर्जापुर। गांव महमूद मजरा रायपुर में संचालित एक मिनी बैंक शाखा के संचालक ने ग्रामीणों के करोड़ों रुपये हड़प लिए। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि संचालक और उसकी पत्नी ने मिलकर 300 से 350 खाताधारकों के साथ करीब तीन करोड़ रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन


गांव के निवासी जाबिर ने एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर में बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति सीएससी पर बैंक की मिनी शाखा चलाता था। गांव के लोग वर्षों से उसी के माध्यम से बैंकिंग लेन-देन कर रहे थे। ग्रामीण अपने घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और शादी-ब्याह के लिए उसी शाखा में रकम जमा करते थे। संचालक स्थानीय था इसलिए सभी को उस पर पूरा भरोसा था। ग्रामीणों ने बताया कि संचालक जमा रकम की एंट्री पासबुक में पेन से करता था, लेकिन कोई रसीद या स्टेटमेंट का प्रिंटआउट नहीं देता था। कुछ समय बाद लोगों को शक हुआ जिस पर उन्होंने अपने खातों की जांच कराई। इस पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि रकम बैंक में जमा ही नहीं की गई थी, बल्कि संचालक ने फर्जी एंट्री कर रकम हड़प ली। जब खाताधारक इकट्ठा होकर आरोपी के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला।
विज्ञापन

पीड़ितों ने उसके बारे में इधर-उधर से जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह परिवार सहित कहीं चला गया है। खाताधारकों का आरोप है कि उनके खातों से फर्जी अंगूठे और हस्ताक्षर लगाकर भी रुपये निकाले गए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले की तहरीर एसएसपी कार्यालय में देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर भारतीय स्टेट बैंक रायपुर शाखा प्रबंधक शौकीन अली ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संचालक के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed