फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mine tag redundant without check post, illegal mineral transportation happening

चेकपोस्ट के बगैर माइन टैग बेमानी, हो रहा अवैध खनिज परिवहन

Wed, 25 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mine tag redundant without check post, illegal mineral transportation happening
चेकपोस्ट के बगैर माइन टैग बेमानी, हो रहा अवैध खनिज परिवहन
विज्ञापन

निर्माण कंपनी डेस्को ने चेकपोस्ट बनाने के लिए अभी प्रस्ताव तक नहीं दिया
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। अवैध खनिज परिवहन और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए खनन विभाग ने माइन टैग व्यवस्था तो लागू कर दी, लेकिन चेकपोस्ट अब तक बने नहीं हैं। चेकपोस्टों से माइन टैग के जरिये खनिज परिवहन में लगे वाहनों की निगरानी होनी है।
चेकपोस्ट बनाने का कार्य यूपी डेस्को से कराया जाना है। प्रदेश के अन्य कई जनपदों में यूपी डेस्को ने ही चेकपोस्ट बनाए हैं। एक चेकपोस्ट पर करीब 30 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। जिले में सात स्थानों पर चेकपोस्ट बनाए जाने हैं। ताकि माइन टैग लगने वाहनों की निगरानी कर यह पता लगाया जा सके कि कितनी खनिज सामग्री का परिवहन इन वाहनों द्वारा किया जा रहा है। जिले में खनिज परिवहन के लिए 1200 वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से 727 वाहन स्वामियों ने माइन टैग लिया है।
विज्ञापन

पूर्व में जिला प्रशासन की तरफ से यूपी डेस्को की टीम को जिले में स्थापित होने वाले चेकपोस्टों के स्थान भी दिखाए और सर्वे भी करा दिया गया। अब यूपी डेस्को को चेकपोस्ट बनाने का प्रस्ताव देना है, लेकिन एक महीना बीतने के बावजूद यूपी डेस्को की तरफ से चेकपोस्ट बनाने के लिए प्रस्ताव तक नहीं दिया गया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि यूपी डेस्को की टीम से संपर्क किया जा रहा है। उन्हें प्रस्ताव देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े जा रहे हैं अवैध खनिज के मामले
अवैध रूप से खनिज परिवहन करने के मामले भी लगातार पकड़े जा रहे हैं। मंगलवार को ही बेहट में पुलिस ने यूटीलिटी से खनिज परिवहन पकड़ा था। इस यूटीलिटी वाहन के संचालन में एक प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी के चालक की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई के नाम पर ठिठक गई। यदि चेकपोस्ट बन जाएं और माइन टैग से निगरानी शुरू हो जाए तो अवैध खनिज परिवहन पर काफी हद तक अंकुश लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed