फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Millions lost due to thatch fire, four vehicles also burnt

छप्पर में लगी आग से लाखों का नुकसान, चार वाहन भी जले

Sat, 03 Apr 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Millions lost due to thatch fire, four vehicles also burnt
बड़गांव में आग से जला ट्रैक्टर - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। दिन निकलते ही कस्बा स्थित एक छप्परनुमा मकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर पीड़ित परिवार ने किसी तरह जान बचाई। ग्रामीणों ने खुद ही टैंकर से पानी लाकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गृहस्थी के सामान सहित तीन ट्रैक्टर और एक कार आग की भेंट चढ़ चुकी थी। हादसे के बाद देवबंद विधायक ने मौके पर पहुंचे और पीड़ित को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। सूचना के बाद देर से पुलिस के पहुंचने पर विधायक ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बड़गांव निवासी नरेश पुत्र हुकम सिंह उपाध्याय के मकान के बाहर रखे छप्पर में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर मकान में मौजूद परिजन किसी तरह बाहर निकले। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों संग मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आग की सूचना थाना पुलिस को दी लेकिन आरोप है कि आग शांत होने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने खुद ही टैंकर में पानी लाकर आग पर काबू पाया। मकान मालिक नरेश ने बताया कि आग से तीन ट्रैक्टर, एक कार, आटा चक्की व एक साइकिल सहित अन्य घरेलू समान बर्बाद हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह ने एसडीएम रामपुर मनिहारान को फोन कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की बात कही। विधायक के आने के बाद करीब 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लापरवाही बरतने पर विधायक की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। बाद में मौके पर उपजिलाधिकारी एसएन शर्मा पहुुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने की पीड़ित परिवार की मदद
गाव निवासी शिवकुमार पुत्र रूप सिंह ने मौके पर पीड़ित परिवार को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद की तो अन्य लोगों ने भी मदद के हाथ बढ़ाएं। इसके बाद गांव निवासी योगेंद्र सिंह ने दस हजार और पूर्व ग्राम प्रधान सुखपाल शर्मा ने भी दस हजार रुपये की सहायता दी।

आग से जली कार

आग से जली कार- फोटो : SAHARANPUR

आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक कुंवर ब्रिजेश

आग लगने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक कुंवर ब्रिजेश- फोटो : SAHARANPUR

आग से जला पीड़ित ग्रामीण का छप्पर का मकान

आग से जला पीड़ित ग्रामीण का छप्पर का मकान- फोटो : SAHARANPUR

अग्निकांड पीड़ित को सहायता राशि देते ग्रामीण

अग्निकांड पीड़ित को सहायता राशि देते ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed