{"_id":"61bf75fe588846078a14a26b","slug":"mill-worker-crossing-the-road-dies-due-to-vehicle-collision-saharanpur-news-mrt5697044175","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे मिलकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे मिलकर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे मिलकर्मी की मौत
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे मिलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई नहीं करने के अनुरोध पर शव का पंचनामा भर उन्हें सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार करनेल सिंह (44) पुत्र सोरण सिंह निवासी ग्राम ढीगड़ा जिला नया शहर पंजाब दया शुगर मिल मे नौकरी करता था। शनिवार को वह किसी कार्य से कहीं गया हुआ था। रात नौ बजे जब वह दया शुगर मिल के सामने सड़क पार कर रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जिला चिकित्सालय भेजा और परिजनों को सूचना दी। मिलकर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे परिजनों को सौंप दिया।