फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   mill start on 6

छह नवंबर से चालू होगी किसान सहकारी चीनी मिल

Mon, 04 Nov 2019 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
mill start on 6
छह नवंबर से चालू होगी किसान सहकारी चीनी मिल
विज्ञापन

सरसावा। इस पेराई सत्र के लिए किसान सहकारी चीनी मिल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बुधवार से मिल चलाई जाएगी, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा करेंगे।
सोमवार को चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक चेतन स्वरूप शर्मा ने चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि छह नवंबर को चीनी मिल का 59 वां पेराई सत्र विधिवत रूप से आरंभ हो जाएगा। जिलाधिकारी की मौजूदगी में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा और राज्य मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी एवं सांसद प्रदीप चौधरी संयुक्त रूप से मिल उद्घाटन करेंगे। चीनी निर्माण की लागत घटाने और पेराई सत्र के बीच अन्य तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण मशीनों को करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से उच्चीकृत किया गया है। इन मशीनों का भी उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

पेराई सत्र 2018-20 का लक्ष्य
प्रधान प्रबंधक चेतन स्वरूप शर्मा ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में 45 लाख कुंतल गन्ने की पेराई करते हुए साढ़े दस प्रतिशत रिकवरी के साथ चार लाख 72 हजार 500 कुंतल उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018-19 में गन्ने का कितना भुगतान किया
प्रधान प्रबंधक ने बताया कि बीते पेराई सत्र में 43 लाख 38 हजार कुंटल गन्ना क्रय कर इसके सापेक्ष किसानों को एक अरब 38 करोड़ 61 लाख रुपये का भुगतान किया गया। अभी किसानों का करीब 10 करोड़ रुपये भुगतान करना बाकी है जिसमें साढ़े सात करोड़ रुपये की चीनी निर्यात की गई थी। जिसका पैसा केंद्र सरकार से आना बाकी है जो जल्द ही प्राप्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed