फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Migration and electoral churn in charge of losing seats

हारी सीटों पर प्रभारी कर रहे प्रवास और चुनावी मंथन

Sun, 31 Jan 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Migration and electoral churn in charge of losing seats
सहारनपुर। जिन सीटों पर भाजपा के विधायक नहीं हैं, वहां भाजपा ने प्रभारी नियुक्त किए हैं। ऐसी सीटों पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जुड़ाव बनाने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की मंशा इसके पीछे है। यह सब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर किया जा रहा है। क्योंकि इसे आने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है। वहीं, एक दिन पहले ही संगठन ने जिला प्रभारी और महानगर प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर जिले में ऐसी तीन सीटें हैं, जिन पर 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी हार गए थे। इनमें बेहट, सहारनपुर सदर और सहारनपुर देहात सीट शामिल हैं। बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी हैं तो सहारनपुर देहात से कांग्रेस के ही मसूद अख्तर विधायक हैं, जबकि सहारनपुर नगर से सपा विधायक संजय गर्ग हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने सहारनपुर नगर में संजीव गोयल सिक्का, सहारनपुर देहात पर डॉ. सुभाष शर्मा, बेहट विधानसभा सीट पर सांसद विजयपाल तोमर को प्रभारी बनाया गया है। इन प्रभारियों को जिम्मेदारी है कि संबंधित सीटों पर कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा संवाद स्थापित करें। प्रवास करें और बैठकें की जाएं। प्रभारियों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की जा रही हैं और प्रवास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रभारी भी किए नियुक्त
भाजपा ने सांसद कांता कर्दम को सहारनपुर महानगर प्रभारी और सत्यपाल पाल को जिला प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, सहारनपुर के रहने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप को बागपत का जिला प्रभारी और जसवंत सैनी को शामली का जिला प्रभारी बनाया गया है। वहीं, शनिवार को ही क्षेत्रीय कार्यालय से दो अन्य मंडल प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें नीरज माहेश्वरी को टोपरी मंडल प्रभारी और महिपाल वाल्मीकि को गागलहेड़ी का मंडल प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed