फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Migrant workers started returning, crowds in trains and buses

फिर लौटने लगे प्रवासी श्रमिक, ट्रेनों और बसों में भीड़

Tue, 20 Apr 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers started returning, crowds in trains and buses
अंबाला रोड पर बस पर पंजाब व हरियाणा के लिये बस पकड़ते यात्री - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिल्ली में सात दिन का लॉकडाउन लगने और कोरोना संक्रमण बढ़ने से प्रवासी श्रमिकों में खौफ बना हुआ है। यही वजह है कि दिल्ली के साथ ही अन्य राज्यों से प्रवासी श्रमिक अपने घरों की ओर लौटने शुरू हो गए हैं। रोजाना इन श्रमिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वालों की कोविड 19 आरटी-पीसीआर जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सीमा से सटा है। सहारनपुर के भी काफी लोग दिल्ली कामकाज के लिए जाते हैं, जो अब लौटने लगे हैं। सोमवार को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ऐसे काफी लोग नजर आए, जिनके पास घरेलू सामान था। शहर के नुमाइश कैंप निवासी नरेश कुमार भी इनमें से एक हैं, जो दिल्ली से अपने घर लौटे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन लगने से भय का माहौल है। प्रवासी श्रमिकों के मन में यह बात बैठ गई है कि कहीं पिछले साल की तरह हालात ना हो जाएं और सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलना पड़े। इनकी तरह ही ट्रेनों से भी काफी संख्या में प्रवासी श्रमिक लौट रहे हैं। इसी तरह अंबाला रोड बस स्टैंड पर कई लोग ऐसे मिले, जो जगाधरी से अपने गंतव्य को लौट रहे थे।

अंबाला रोड़ बस पर पंजाब व हरियाणा के लिये बस पकड़ते यात्री

अंबाला रोड़ बस पर पंजाब व हरियाणा के लिये बस पकड़ते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड पर  बस पकड़ते यात्री

अंबाला रोड पर बस पकड़ते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed