फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Metropolitan committee of Yuvjan Sabha declared

युवजन सभा की महानगर कमेटी घोषित

Sun, 11 Apr 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Metropolitan committee of Yuvjan Sabha declared
सहारनपुर। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नगर विधायक संजय गर्ग एवं नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष प्रणव शर्मा ने रविवार को युवजन सभा की महानगर इकाई की घोषणा की। इसमें अजय पटेल को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

रविवार को तोता चौक स्थित सरदार कॉलोनी में आयोजित बैठक में घोषित युवजन सभा की महानगर कार्यकारिणी में विनीत शर्मा कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। शाहवेज मलिक, इंद्रजीत गोस्वामी, तुषार कांडपाल, जहांगीर सईद उपाध्यक्ष और लोकेश खटीक, वसीम अब्बासी, मोहम्मद रईस एवं अरविंद अग्रवाल सचिव नामित किए गए हैं। इसके अलावा पंकज गुजराल, प्रिंस शर्मा, जितेंद्र दीक्षित, मन्नी गुप्ता, सन्नी आजाद, मनीष कुमार, लवी शर्मा, अभिषेक शर्मा, अजय सैनी, राकेश शर्मा, नरेश सैनी, राजन प्रजापति, सुभाष प्रजापति, नितिन सैनी आदि को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया है। विधायक संजय गर्ग ने कहा कि सभी युवा एकजुट होकर अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद आजम शाह, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, हरपाल वर्मा, विनोद गुर्जर, अर्जुन, उदय गुर्जर, पवन, अनिल पोद्दार, प्रमोद गुप्ता, नत्थूराम यादव, नवीन सिंघल, रामकुमार धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज निकालेंगे शोभायात्रा
सहारनपुर। डॉ. आंबेडकर प्रगतिशील युवा मंच के महामंत्री रजत किशोर गौतम ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल को अपराह्न चार बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरूआत जाटवनगर से होगी और अंबाला रोड से घंटाघर, डॉ. आंबेडकर मार्ग, प्रधान डाकघर, रेलवे स्टेशन, गुरुद्वारा रोड से दर्पण सिनेमा, मिगलानी बिल्डिंग होकर वापस जाटवनगर में पहुंचकर समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed