फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Message to inspire religious conversion viral on social media

Saharanpur News: धर्म परिवर्तन को प्रेरित करने का मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 18 Jun 2023 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Message to inspire religious conversion viral on social media
सहारनपुर। महानगर के एक स्कूल में एक छात्र द्वारा दूसरे छात्र को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करने का मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच कराई तो प्रकरण फर्जी निकला है। ऐसे मेसेज को वायरल करने वालों को पुलिस चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

वायरल मेसेज में मामला कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में स्थित एक स्कूल का बताया जा रहा है। मेसेज में लिखा है कि एक छात्र दूसरे छात्र को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहा है। मेसेज लिखा है कि परिजनों को पता लगने पर छात्र को धर्म परिवर्तन ने उन्होंने बचा लिया। स्कूल प्रबंधन ने आरोपी छात्र से पूछताछ की तो उसने कहा कि इस काम के लिए उसे पड़ोसी देश से पैसा मिलता है। यह मेसेज लगातार सोशल मीडिया कई प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने वायरल मैसेज का संज्ञान लिया। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधक से जानकारी ली। स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि स्कूल की छुट्टियां चल रही है। इस तरह का स्कूल में कोई मामला नहीं है। किसी ने उनके स्कूल को बदनाम करने के लिए फर्जी मेसेज वायरल किया है। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि मैसेज वायरल करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed