फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Message given for women's empowerment

महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश

Wed, 26 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Message given for women's empowerment
मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का शुभ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने चित्रकला के माध्यम से महिला सशक्तीकरण और बेटियों को बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मेरी एकेडमी में जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी विनीत भटनागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, जिला महिला कल्याण अधिकारी नेहा शर्मा, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, महासचिव सुधीर जोशी और प्रधानाचार्य फादर थारसिस ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात सेंट मेरी एकेडमी की छात्राओं ने ग्रुप डांस के माध्यम से बेटियों का महत्व बताया। नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र समीर गंगोलिया ने अपनी प्रस्तुति के जरिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इसी क्रम में सेंट मेरी एकेडमी की शिक्षिकाओं ने गीत के माध्यम से बेटियों को बचाने के लिए प्रेरित किया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि किसी भी देश और समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना महिला शक्ति के बिना अधूरी है। प्रतिस्पर्धा के इस युग में महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रहीं हैं, आवश्यकता केवल उन्हें शिक्षित करने और आगे बढ़ाने की है। प्रतियोगिता में नगर के 16 स्कूलों के लगभग 900 बालिकाओं ने भाग लेकर रंग व तूलिका के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेर कर बेटियों को बचाने के साथ उन्हें शिक्षित कर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संदेश दिया। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुज शर्मा व प्रभा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान रूपा हरीत, शिवानी शर्मा, रीना साहनी, विजय आनंद सहित शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में जिला प्रोबेशन द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प?

मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में जिला प्रोबेशन द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प?- फोटो : SAHARANPUR

मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता भाग ले?

मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता भाग ले?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed