फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Merit released for admission in ITI, admission will be done till 18

Saharanpur News: आईटीआई में प्रवेश के लिए मेरिट जारी, 18 तक होंगे प्रवेश

Sun, 11 Aug 2024 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Merit released for admission in ITI, admission will be done till 18
सहारनपुर। राजकीय एवं निजी आईटीआई में सत्र 2024-25 (एक वर्षीय) और सत्र 2024-26 (दो वर्षीय) में प्रवेश के लिए मेरिट जारी कर दी गई है। साथ ही प्रवेश भी शुरू हो गए हैं, जो 18 अगस्त तक चलेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं नोडल राकेश कुमार ने बताया कि मेरिट लिस्ट वेबसाइट www.scvt.in और www.upvesd.gov.in पर उपलब्ध है। पहले चरण के प्रवेश दस से 18 अगस्त तक चलेंगे। अभ्यर्थी दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करेंगे। यदि अभ्यर्थी का चयन हुआ है तो उसको ऑफर लेटर प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंट लेकर अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए पहुंचना होगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर पर भी चयन की सूचना एसएमएस के द्वारा भेजी गई है। उन्होंने मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को सभी जरूरी शैक्षिक प्रमाण पत्रों, जाति प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रति और फोटो आदि लेकर प्रवेश लेने के लिए पहुंचने को कहा है। प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी दिल्ली रोड स्थित राजकीय आईटीआई में किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed