फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mercury spilled, chills increased

पारा गिरा, ठिठुरन बढ़ी

Sun, 01 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 01 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mercury spilled, chills increased
ठंड का कहर, कागज पर अलाव
सहारनपुर में कोहरे और ठंड से सहारनपुर ठिठुर रहा है। तापमान धड़ाम है। शनिवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड का असर खेती, मजदूरों के रोजगार और यातायात पर भी पड़ रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह कोहरा रहा। मगर, कोहरा जल्द छट जाने के कारण नौ बजे तक धूप निकल आई। दिनभर हल्के बादल छाए रहने की वजह से धूप धुंधली रही, जिसका असर कम ही रहा। ऐसे में लोगों को धूूप के बावजूद ठंड से पूरी राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


शनिवार को न्यूनतम तापमान एक और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के बढ़ने की वजह से स्कूल जाने वाले मासूमों और निराश्रित व असहाय लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। खेती पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सर्दी में अच्छी बारिश न होने की वजह से खेती और बागवानी पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। फसलों की ग्रोथ कम हो रही है। ऐसे में किसान बारिश की दुआ मांग रहे हैं। बाजारों में कम भीड़ जुटने की वजह से व्यापार भी ठंडा पड़ा है।


इसके अलावा बस और रेल यातायात भी प्रभावित हो रहा है। रात में चलने वाली बसें कोहरे के कारण चल नहीं पा रही हैं। रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित है। 14 ट्रेनें एक महीने के लिए रद हैं। साथ ही प्रतिदिन चल रही ट्रेनें 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं। जिनकी वजह से यात्रियों को समस्या हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed