{"_id":"616c58b053c28a36b742d275","slug":"merchant-ate-poison-with-wife-one-died-saharanpur-news-mrt5610718105","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने पत्नी ने संग खाया जहर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने पत्नी ने संग खाया जहर, एक की मौत
विज्ञापन
व्यापारी ने पत्नी संग खाया जहर, एक की मौत
सहारनपुर। गोविंदनगर में संदिग्ध परिस्थिति में व्यापारी और उनकी पत्नी ने जहर खा लिया, जिससे व्यापारी की मौत हो गई। महिला की हालत गंभीर बनी है। घटना का कारण परिजन भी पुलिस को नहीं बता पाए।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी पारूल कक्कड़ (31) किरयाना व्यापारी थे। गोविंदनगर में ही उनकी दुकान है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह पारूल और उनकी पत्नी वंशिका सोकर उठे थे। घर में सब कुछ ठीक ठाक था। वह मकान में ऊपर के हिस्से में थे। नीचे पिता राजकुमार और भाई का परिवार रहता है। सुबह करीब दस बजे पारूल और वंशिका ने जहर खा लिया। इसका पता जैसे ही उनके पिता और अन्य परिजनों को लगा तो वह आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पारूल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर वंशिका को परिजनों ने दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पारूल ने आत्महत्या क्यों की है, इसके बारे में परिजनों को कोई जानकारी नहीं है। वहीं, व्यापारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
तीन साल की है बेटी
व्यापारी पारूल की तीन साल की बेटी है। चार वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया और मां वंशिका की भी हालत गंभीर बनी हुई है।