फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mentally impaired woman and her child taken to family

मानसिक रोगी महिला और उसके बच्चे को परिजनों तक पहुंचाया

Sat, 30 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mentally impaired woman and her child taken to family
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। मानसिक रूप से बीमार एक महिला को बच्चे सहित सड़क पर घूमते देख पुलिस ने उसे थाने ला कर उसके परिजनों की तलाश कर उन्हें सौंप दिया। पुलिस के इस कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम दिमागी रूप से कमजोर एक महिला अपनी गोद में मात्र तीन माह के बच्चे को लेकर रामपुर मनिहारान की सड़क पर घूमती दिखाई दी। दुकानदारों की सूचना के बाद थाना पुलिस उसे महिला पुलिसकर्मियों की मदद से लेकर थाने पहुंची। इसके बाद उसका पता लेकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने महिला अनीता पत्नी अंजेश निवासी ग्राम दरियापुर थाना ननौता सहारनपुर की थी। उसके परिजनों के थाने पहुंचने पर उसे उनकी सपुर्दगी में कर दिया गया। महिला को थाने लेने पहुंचे उसके जेठ अनिल कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी दरियापुर ने पुलिस का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed