फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mentally challenged girl raped

Saharanpur News: मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म

Thu, 29 Aug 2024 03:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 29 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Mentally challenged girl raped
सरसावा। थाना क्षेत्र में सहकारी चीनी मिल के पास एक गांव में बारात में आए युवक ने मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद आरोपी बारात में शामिल हुआ, जहां से मौका देखकर फरार हो गया। पता लगते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला बुधवार देर शाम का है। सहकारी चीनी मिल के समीप स्थित एक गांव में शादी थी। बारात पड़ोसी राज्य हरियाणा के एक गांव से आई हुई थी। शाम को दुल्हन के घर के समीप ही मानसिक रूप से कमजोर एक युवती अपने दो भाइयों के साथ रहती है। दोनों भाई मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। जिसके कारण युवती सुबह से शाम तक घर में अकेली रहती है।
विज्ञापन


बुधवार शाम को समय पड़ोस में रहने वाली चाची ने युवती की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वो आवाज की दिशा में जाने लगी। इसी बीच महिला ने एक युवक को तेजी से युवती के घर से निकलते देखा। यह देख महिला ने शोर मचा दिया। जब तक लोग इकट्ठा होते युवक बारात में शामिल हो गया तथा कुछ ही देर में वहां से भी खिसक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मामले में तूल पकड़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला के बताए हुलिए के आधार पर युवक की तलाश करने लगी परंतु युवक गायब मिला। पुलिस की पूछताछ में मानसिक रूप से कमजोरी युवती हने इशारों में अपने साथ हुई दरिंदगी के विषय में बताया।

जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला कांस्टेबल के साथ पीड़ित युवती को थाने भेजा। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम सबूत इकट्ठा कर रही है। साथ ही पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ने के लिए छछरौली रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed