{"_id":"6589bee923480f8b28041268","slug":"member-of-interstate-bike-theft-gang-arrested-four-bikes-recovered-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-3088-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गैंग का सदस्य गिरफ्तार, चार बाइकें बरामद
Mon, 25 Dec 2023 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से यूपी और उत्तराखंड से चुराई गईं चार बाइकें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक चोरी का गैंग चलाता है।
सोमवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान थाना बड़गांव के शेरपुर जड़ौदा पांडा निवासी आकाश को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि कोतवाली लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आकाश ने बताया कि उसने चंदेना कोली निवासी साथी आशु, थाना भगवानपुर (हरिद्वार) के सिसौनी गांव निवासी गौरव छुटमलपुर निवासी राहुल उर्फ लंगड़ा ने भगवानपुर के रायपुर स्थित शिव सिटी कॉलोनी में रहते हैं और एक गैंग बना रखा है। सभी अपना खर्च चलाने के लिए यूपी उत्तराखंड से बाइकें चोरी करते हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि उसकी निशानदेही पर जटौल से बीरपुर जाने पर रास्ते पर पड़ने वाले शिव मंदिर के पास ईख के खेत से चोरी की चार बाइकें बरामद की हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार साथियों की तलाश की जा रही है।