फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mela Gughal is a symbol of social harmony and harmony: Mayor

मेला गुघाल सामाजिक सद्भाव व समरसता का प्रतीक: मेयर

Mon, 05 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mela Gughal is a symbol of social harmony and harmony: Mayor
जनमंच में हुए छड़ी पूजन कार्यक्रम में शामिल मेयर संजीव वालिया, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, द? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। परंपरा के अनुसार जनमंच में मेयर, विधायकों, निगम अधिकारियों ने जाहरवीर गोगा जी महाराज के जयकारों के बीच गोगावीर की प्रतीक छड़ी का विधि विधान से पूजन किया। सहारनपुर की समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई।
विज्ञापन

मेयर संजीव वालिया ने कहा कि मेला गुघाल समानता और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। सोमवार की सुबह जनमंच में नगर निगम द्वारा जाहरवीर गोगा जी महाराज की प्रतीक छड़ी पूजन का आयोजन किया गया। मेला चेयरमैन प्रदीप सिंह, वाइस चेयरमैन संजय गर्ग, पार्षद प्रतिनिधि ललित कटारिया व सईद सिद्दीकी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी ने मेला गुघाल के इतिहास और मेले के महत्व के बारे में बताया। मेयर संजीव वालिया व विधायक राजीव गुंबर और उनकी धर्मपत्नी छड़ी पूजन के मुख्य यजमान रहे। जाहरवीर गोगा जी महाराज के जयकारों के बीच विधायक मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन तथा नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने छड़ी पूजन किया। अपर नगरायुक्त राजेश यादव व एस के तिवारी, रमा गुप्ता, सरोज शर्मा सहित पार्षदों व अन्य राजनेताओं ने भी छड़ी की पूजा-अर्चना कर सहारनपुर की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। अतिथियों ने रिबन काटकर जनमंच में होने वाले मेला कार्यक्रमों का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में पार्षद उमेश शर्मा, गोपाल दास, मनोज जैन, मानसिंह जैन, सुनील शर्मा, संजय गर्ग, प्रदीप पंवार, भूरा सिंह प्रजापति, नंदकिशोर शर्मा, कार्तिक चौहान, रमेश छाबड़ा, नरेश रावत, यशपाल पुंडीर, विराट पुरी, पुनीत चौहान, नेपाल सिंह, मुकेश गक्खड़, आशुतोष सहगल, मोहर सिंह, कंचन धवन के अलावा पार्षद प्रतिनिधि ललित कटारिया, अजय शर्मा, सुरेंद्र धवन, किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन संजय अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed