{"_id":"644d703de3fc334bb4010974","slug":"mega-block-will-increase-the-difficulties-of-passengers-till-may-10-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-1689-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 10 मई तक मेगा ब्लॉक बढ़ाएंगे यात्रियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 10 मई तक मेगा ब्लॉक बढ़ाएंगे यात्रियों की मुश्किलें
Sun, 30 Apr 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। मुरादाबाद मंडल में रेल लाइन पर काम होने के चलते सहारनपुर की चार ट्रेनें 10 मई तक रद्द रहेंगी। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
मुुरादाबाद मंडल में ब्लॉक लेकर रेलवे ने रेल लाइन पर शनिवार से काम शुरू करा दिया है। जिस वजह से अलग-अलग रेल लाइनों पर ट्रेनें निरस्त कर दी गई। ट्रेन नंबर 15011-12 लखनऊ-चंडीगढ़ सद्भावना एक्सप्रेस अप-डाउन में नौ मई तक और ट्रेन नंबर 14618-17 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस 10 मई तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी।
सद्भावना एक्सप्रेस लखनऊ से चलकर सहारनपुर में दोपहर 12ः35 बजे पहुंचती है, जबकि वापसी में चंडीगढ़ से आने का समय रात को 7ः25 बजे का है। जनसेवा एक्सप्रेस अमृतसर से चलकर दोपहर में 12ः40 बजे सहारनपुर आती है। वापसी में बनमनखी से सुबह 10ः30 बजे सहारनपुर पहुंचती है। मई में ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।